LOADING
Question
Where will the state level Yoga Day celebration be organised?
राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
A.
Khuhri Sand Dunes, Jaisalmer

खुहड़ी सैंड डयुन्स, जैसलमेर

B.
Sam, Jaisalmer

सम, जैसलमेर

C.
Chowhatan, Barmer

चौहटन, बाड़मेर

D.
Kiradu, Barmer

किराडू, बाड़मेर

Answer ( Option A)

Khuhri Sand Dunes, Jaisalmer

खुहड़ी सैंड डयुन्स, जैसलमेर

Solution

11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जैसलमेर जिले के खुहड़ी स्थित मखमली लहरदार धोरों पर राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
वे योग कर प्रदेश के आमजन को स्वस्थ एवं निरोगी रहने का संदेश देंगे। खुहड़ी के धोरों पर आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर दी गई है।
 जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है।
उन्होंने बताया कि खुहड़ी में आयोजित योग दिवस के लिये योग प्रशिक्षक योगाभ्यास करवाएंगे।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ ही आमजन एवं मातृशक्ति एवं युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंच कर योग करें।
शुक्रवार को दिन में अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने खुहड़ी में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।

Online Classes

We care about our students



Online Classes
Register Now
Test Series
Register Now
Job Notification
Job Notification

Daily Quiz

RPSC-AE, RSMSSB-JE, SSC-JE, RRB-JE, PSU's